Budh Gochar 2025: साल 2024 अपने अंतिम पड़ाव पर है और जल्द ही वर्ष 2025 दस्तक देने वाला है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो नया साल का पहला महीना बेहद खास रहने वाला है। क्योंकि इस महीने कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं, इस परिवर्तन का असर सभी 12 राशि वाले जातकों पर पड़ेगा। फिलहाल आपको बता दें कि 2025 की शुरुआत में बुध गोचर करने वाले हैं। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, व्यापार और सौंदर्य का कारक माना जाता है। दरअसल, वैदिक पंचांग के अनुसार, 4 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन ये 3 राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस दौरान सावधान रहना होगा। नए साल में राशियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें…
कर्क राशि (Kark Rashi)
बुध का धनु राशि में प्रवेश कर्क राशि वाले जातकों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपका मन थोड़ा परेशान हो सकता है। मन गलत चीजों की तरफ खिंच सकता है, जिससे पढ़ाई और काम पर असर पड़ेगा। खासतौर पर युवाओं को पढ़ाई और करियर में मुश्किलें आ सकती हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों की योजनाएं सफल नहीं होंगी। शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी से कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। आपकी सेहत भी खराब रह सकती है। साल के पहले हफ्ते में आप किसी को रुपए उधार न दें।
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)
वृश्चिक राशि वाले जातकों की कमाई पर बुरा असर पड़ सकता है। पैसे के मामले में सावधानी बरतें वरना इससे आपको नुकसान हो सकता है। शादीशुदा जीवन में पुरानी गलतियों के कारण झगड़े हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। इस दौरान आपको धैर्य के साथ काम करना होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। किसी को दिया गया उधार पैसा वापस मिलने में दिक्कतें आ सकती हैं।
मीन राशि (Meen Rashi)
बुध के गोचर का नकारात्मक असर मीन राशि वाले जातकों पर भी दिखाई देगा। इस दौरान आप मेहनत करेंगे, लेकिन मन के मुताबिक सफलता नहीं मिलेगी। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। पार्टनरशिप में काम करने वालों को नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं, जिससे काम का तनाव बढ़ेगा। धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान पार्टनर से बहस हो सकती है। गुस्से में काम खराब हो सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।