Budh Gochar 2025: जल्द ही नया वर्ष आरंभ होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो साल 2025 की शुरुआत बेहद खास होने वाली है। क्योंकि नए साल की शुरुआत में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इन्हीं में से एक बुध ग्रह भी है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 2025 की शुरुआत में ग्रहों के राजकुमार बुध राशि परिवर्तन करेंगे। दरअसल, 2025 में जनवरी के पहले सप्ताह में ही बुध गुरु की राशि धनु में गोचर करेंगे। ऐसे में बुध के गोचर करने से कुछ राशि वाले जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इन राशियों पर शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं यह गोचर किन राशि वाले जातकों के लिए तरक्की लेकर आ रहा है।

सिंह राशि (Singh Rashi)

बुध का गोचर आपकी राशि से पंचम भाव में होगा। यह भाव शिक्षा, प्रेम और भावनाओं का है। ऐसे में 2025 सिंह राशि वाले जातकों के लिए बेहद शानदार रहने वाला है। इस साल आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। करियर-कारोबार में तरक्की मिलने के योग है। शिक्षा के क्षेत्र में भी आप उन्नति पा सकते हैं। जीवनसाथी का भी सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन के लिए साल 2025 सुखद रहेगा।

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि वाले जातकों के लिए 2025 खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। इस दौरान भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। अगर आप नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपके लिए यह समय शुभ है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। करियर-कारोबार में आपको सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा खासा मुनाफा हासिल हो सकता है। नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन के योग बन रहे हैं। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

बुध का गोचर कुंभ राशि के लाभ भाव में होगा, जो धन और उपलब्धियों का क्षेत्र है। ऐसे में इस राशि के जातक को पुराने निवेश से फायदा मिलेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। आपकी काम करने की क्षमता बढ़ेगी और मुश्किल काम भी आसानी से पूरे होंगे। विदेश से जुड़े कामकाज में सफलता मिलेगी। दोस्तों और लव पार्टनर के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय फायदेमंद रहेगा। पैसा कमाने के नए अवसर मिलेंगे। नई नौकरी या कारोबार शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। रिश्तों में मिठास आएगी।

पंचक पांच दिनों की एक विशेष अवधि होती है। ज्योतिष के अनुसार पंचक को शुभ नहीं माना जाता है। इस दौरान कोई भी धार्मिक और शुभ कार्य नहीं किया जाता है। ज्योतिष के अनुसार, जब चंद्रमा कुंभ और मीन राशि में गोचर करते हैं तब पंचक लगता है। ऐसे में आइए जानते हैं जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 तक में पंचक कब-कब लगने वाला है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।