Budh Planet Margi 2025: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक बुध ग्रह लगभग 1 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। साथ ही बुध ग्रह समय- समय पर वक्री और मार्गी भी होते रहते हैं। आपको बता दें कि आज 7 अप्रैल की रात को व्यापार के दाता बुध ग्रह मार्गी चाल चलने जा रहे हैं। मतलब वह अब सीधी चाल चाल से गति करने जा रहे हैं। ऐसे मे बुध ग्रह के मार्गी होने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों की आय में वृद्धि और करियर- कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मीन राशि (Meen Zodiac)

बुध ग्रह का सीधी चाल चलना मीन राशि के लोगों को आय और लाभ के लिहाज से लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न स्थान पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए आपकी राशियों के लोगों में एकाग्रता बढ़ेगी और बुद्धि विकास तरक्की के लिए अच्छे निर्णय लेने में सक्षम होंगे। वहीं जीवनसाथी के साथ मिलकर संयुक्त रूप से संपत्ति या धन बढ़ा सकते हैं। साथ ही नया काम शुरू करने या किसी बड़े लक्ष्य को पाने के लिए यह समय सही रहेगा। वहीं इस समय आपकी इच्छाओंं की पूर्ति होगी। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का मार्गी होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर सीधी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं  धन वृद्धि के योग बनेंगे। जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। मन में अलग उत्साह रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति की बात चलेगी। रुके कार्य पूरे होंगे। घर वालों के साथ समय बिता सकेंगे। समाज में मान और सम्मान बढ़ सकेगा। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ कारोबार का विस्तार हो सकता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

बुध ग्रह का मार्गी होना आप लोगों के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धन और वाणी स्थान पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय, आपके द्वारा किए गए प्रयासों को उचित पहचान मिलेगी, जिससे आपको एक उच्च स्थान हासिल होगा। जीवन के कई क्षेत्रों में सफलता के संकेत हैं। वहीं इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। वहीं जिन लोगों का काम- कारोबार मार्केटिंग, बैंकिंग, गणित, शिक्षा और कला के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025