Mercury Planet Gochar In Capricorn: साल 2024 के दूसरे महीने फरवरी में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इसी लिस्ट में बुध ग्रह का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 01 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश (Budh Planet Gochar In Makar) करने जा रहे हैं। जिसके स्वामी शनि देव हैं। वहीं ज्योतिष अनुसार शनि देव और बुध ग्रह में मित्रता का भाव विद्यमान है। इसलिए बुध का गोचर Mercury Transit in Capricorn) अहम माना जा रहा है। वहीं बुध ग्रह के ज्योतिष का प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय अच्छा धनलाभ और करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही संतान की तरक्की हो सकती है। वहीं इस अवधि में व्यापारियों की सभी व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी और आपके मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस राशि के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में जिन समस्याओं का सामना कर रहे हैं, बुध ग्रह के प्रभाव से उनकी बाधाएं दूर होंगी। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। वहीं जिन लोगों का प्रेम- संबंध चल रहा है, उनको सफलता मिल सकती है। वहीं कन्या राशि के स्वामी बुध हैं, इसलिए यह समय शुभ साबित हो सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
बुध ग्रह का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आपको वाहन और प्रापर्टी प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वहीं करियर और कारोबार में तरक्की और उन्नति के योग बन रहे हैं। साथ ही जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी डीलिंग और जमीन- जायदाद से जुड़ा कार्य करते हैं, उनको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं बुध ग्रह के प्रभाव से पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा और अचानक से धन लाभ के योग बनने के संकेत मिल रहे हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूरय् देव आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। शादीशुदा लोगों के वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। वहीं आय में वृद्धि होगी और नए स्त्रोत भी बनेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही अगर आप व्यापारी हैंं, तो इस समय आप कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। नए काम की शुरुआत होगी। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से छठे और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उनको तरक्की के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे और नौकरी मिलने की प्रबल संभावना बनेगी।