Mercury Transit In Aquarius: वैदिक ज्योतिष अनुसार समय- समय पर त्रिग्रही और शुभ योगों का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 20 फरवरी को कुंभ राशि में संचरण करेंगे। वहीं  कुंभ राशि में पहले से ही सूर्य और शनि स्थित हैं। ऐसे में सूर्य और बुध कुंभ राशि में मिलकर बुधादित्य योग बना रहे हैं और बुध, सर्य और शनि की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी कार्यकरने की शैली में निखार आएगा। साथ ही आपको इस दौरान धन कमाने के कई अच्छा अवसर मिल सकते हैं। यह अवसर आपको संतुष्टि प्रदान करेगा। वहीं आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं साथ ही आपको अपने जीवनसाथी की इस दौरान हर कदम पर पूरा साथ मिलेगा। वहीं जो अविवाहित लोग हैं, उनका विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

त्रिग्रही योग मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं आर्थिक जीवन की बात करें तो आपको इस दौरान अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। साथ ही आप इस समय काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको इस दौरान अपनी पैतृक संपत्ति से भारी मात्रा में लाभ मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में भी यह गोचर आपका साथ देगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आपको पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। वहीं आपके आय के स्रोतों में बढ़ोतरी भी होगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024