Budh Gochar 2024: ज्योतिष में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। बुध ग्रह सूर्य देव के सबसे पास रहते हैं और वे मिथुन-कन्या राशि के स्वामी माने जाते हैं। बुध बुद्धि, वाणी और व्यापार को नियंत्रित करने वाले भी माने जाते हैं। लेकिन जब ये किसी जातक की कुंडली में नकारात्मक स्थिति में होते हैं तो उस व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 26 नवंबर 2024 को सुबह 7 बजकर 39 मिनट पर बुध ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। जिसका प्रभाव कुछ राशियों के लिए अच्छा नहीं होगा। खासतौर पर इन 5 राशियों के लोग मुश्किलें झेल सकते हैं। ऐसे में बुध के गोचर करते ही इन राशियों को कुथ विशेय उपाय करने की जरूरत है। आइए जानते हैं इस दौरान किन राशियों को सावधान रहना होगा साथ ही जानिए उपाय।
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों को इस दौरान पैसों से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। कार्यस्थल पर काम का दबाव बढ़ेगा। कई बार मेहनत के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगेगी। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है। आपकी सेहत खराब हो सकती है। ऐसे में इन परेशानियों से बचने के लिए ‘ॐ भौमाय नमः’ का 19 बार जाप करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को अचानक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को कई परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के ऑफिस में सहकर्मियों से बहस हो सकती है। घर पर भी साथी से तकरार होने की संभावना है। पेट की दिक्कतें आपको परेशान कर सकती हैं। मिथुन राशि वाले जातक विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों को इस गोचर के दौरान सावधान रहना होगा। सफलता पाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में अहंकार के कारण रिश्ते बिगड़ सकते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य पर पैसा खर्च करना पड़ सकता है। हर दिन ‘ॐ सोमाय नमः’ का 21 बार जाप करें, इससे लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को व्यापार में नुकसान हो सकता है। बिजनेस पार्टनर के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी लेकिन नतीजे मनमुताबिक नहीं मिलेंगे। बचत करना मुश्किल होगा। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई या उनके भविष्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है। इस दौरान आपका झुकाव धर्म और अध्यात्म की ओर रहेगा। रोज ‘ॐ गुरवे नमः’ का 21 बार जाप करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि में बुध का गोचर होने से व्यापार में रुकावटें आएंगी। नौकरी में अस्थिरता और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अचानक सिर दर्द और कंपकंपी जैसी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इनसे बचने के लिए हर दिन ‘ॐ हनुमते नमः’ का 11 बार जाप करें।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
