Budh Gochar In Tula: ज्योतिष शास्त्र अनुसार बुध ग्रह लगभग 1 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। साथ ही बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। आपको बता दें कि 10 अक्टूबर को बुध ग्रह तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय गोल्डल टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको फंंसा हुआ पैसा मिल सकता है। साथ ही इस अवधि में आपको बिजनेस में कई ऐसी डील्स भी मिल सकती हैं, जिससे कि आपको भविष्य में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोग भी तरक्की करते जाएंगे। आपको जॉब के कई ऑफर आ सकते हैं। साथ ही आपकी आर्थिक स्थति में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं इस समय उन लोगो को विशेष लाभ हो सकता है, जिनका काम कारोबार गणित, मार्केटिंग, वाणी, मीडिया और बैंकिंग के सेक्टर से जुड़ा हुआ है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन मकर राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर विचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही आपके जो कार्य अटके हुए थे, वो इस दौरान बन सकते हैं। वहीं निवेश की चाहत रखने वाले मीन राशि के जातकों को निवेश किए गए धन से डबल लाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं, जो शुभ रहेंगी। वहीं इस समय आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर करियर और कारोबार के लिहाज से अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस समय में आपको व्यापार में आपको लाभ हो सकता है, जिससे कि आपको भविष्य में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोग भी तरक्की करते जाएंगे। साथ ही बेरोजगार लोगों को जॉब के कई ऑफर आ सकते हैं। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024