Budh Gochar 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बुध को विलासिता, बुद्धि, व्यापार, तर्क-वितर्क, एकाग्रता आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध के राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिल सकता है। सितंबर माह की बात करें, तो इस माह व्यापार के दाता एक बार नहीं बल्कि दो बार राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। बता दें कि इस महीने बुध 4 सितंबर को सिंह राशि में और 23 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आइए जानते हैं बुध के 2 बार गोचर करने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…

द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध 4 सितंबर को सुबह 11 बजकर 52 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे और फिर 23 सितंबर को सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर इस राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के इस राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिल सकता है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

बुध सिंह राशि में गोचर करके इस राशि में चौथे और कन्या राशि में गोचर कर पांचवें भाव में रहने वाले हैं।  ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है। परिवार के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। इसके साथ ही जीवन में अनुकूल प्रभाव पड़ने वाला है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। बौद्धिक क्षमता के बल में आप कई प्रोजेक्ट या फिर डील हासिल कर सकते हैं। किसी कंपनी में काम करते हुए बाहरी स्रोतों या फिर यात्राओं के द्वारा अच्छा धन एकत्र कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने करियर पर पूरा ध्यान देंगे। बुध की कृपा से नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। इसके अलावा पदोन्नति और वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। छात्रों के लिए भी सितंबर माह लकी साबित हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के लग्न और दूसरे भाव में बुध सितंबर माह में रहने वाले हैं। ऐसे में इ राशि के जातकों के तर्क-वितर्क करने की शक्ति में बढ़ावा मिलेगा। किसी विदेशी कंपनी में काम करने का भी मौका मिल सकता है। इस राशि के जातक अधिक रचनात्मक होंगे, जिससे आप कुछ अच्छा विचार कर सकते हैं। आत्म जागरूक होंगे, जिससे आप खुद पर ध्यान देंगे और अच्छे भविष्य के लिए कुछ बदलाव कर सकते हैं। एक्टिंग, फोटोग्राफी आदि करने वाले जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इसके अलावा राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष फल मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

तुला राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को उनके काम की तारीफ मिल सकती है। आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। इसके साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ आपके अच्छे संबंध स्थापित होंगे। आप अपनी बातचीत करने के बल से कोई बड़ी डील हासिल कर सकते हैं। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा निर्णय ल सकते हैं। इसके साथ ही अधिकारियों के सामने अपना आइडिया रख सकते हैं। ऐसे में वह आपके आइडिया से प्रसन्न हो सकता है। आने वाले समय में काम के चलते ही आपको प्रमोशन, वेतन वृद्धि के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।  

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024