Mercury Transit 2024: बुद्धि के दाता एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बुध को बुद्धि,तर्क, शिक्षा और संचार कौशल आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में अगर किसी जातक की कुंडली में इसकी स्थिति शुभ बनती है, तो उसे हर क्षेत्र में सफलता के साथ धन लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही लंबे समय से चली आ रहे मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही व्यापार में अच्छा प्रदर्शन रहता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध आज यानी 20 फरवरी को सुबह 5 बजकर 48 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर गए हैं। शनि की राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं बुध के इस गोचर से किन राशियों को मिलेगा लाभ…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि में बुध ग्यारहवें भाव में गोचर कर गए हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में अपार लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। सुनहरे अवसर मिलने से आप काफी खुश रहेंगे। इसके साथ ही आप अपने जीवन से संतुष्ट होते नजर आ रहे हैं। करियर में पदोन्नति मिलने के भी पूरे आसार है। बिजनेस की बात करें, तो खूब लाभ मिलने वाला है। इस दौरान आप अपने बिजनेस में कुछ नया कर सकते हैं। इससे आपको खूब मुनाफा मिल सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।
वृषभ राशि (Vrishbha Zodiac)
इस राशि में बुध दसवें भाव में गोचर कर गए हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपार धन-संपदा की प्राप्ति हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आप अपने भविष्य के बारे में कुछ अच्छा कर पाएंगे। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आप बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। इसके साथ ही करियर में इंक्रीमेंट के साथ पदोन्नति मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। हर कोई अपनी इच्छाओं को पूरा करने में कामयाब हो सकता है। आप बिजनेस में सोच-समझकर पैसा लगाएं। इससे आपको लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि में बुध नौवें भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। कई यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपके करियर को पंख मिल सकते हैं। इसके साथ ही आपका झुकाव अध्यात्म की ओर अधिक होगा। नौकरी में ए अवसर मिल सकते हैं जो आपको लाभदायक मिल सकता है। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में प्रमोशन के साथ अन्य लाभ मिल सकता है। आपके जीवन में एक खुशी सी बनी रहेगा। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आपको काफी लाभ मिलने वाला है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।