Budh Gochar 224: ग्रहों के राजकुमार बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बुध को तर्क-वितर्क, बुद्धि, मित्र, व्यापार, वाणी आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। अगर आपकी कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत है, तो ज्ञान, तर्कशीलता बढ़ती है। इसके साथ ही बिजनेस, व्यापार में खूब बढ़ोतरी होने के साथ धन लाभ होता है। इसके अलावा कमजोर होने पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बता दें कि इस समय बुध सिंह राशि में विराजमान है। वहीं 22 अगस्त को वह दोबारा कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के कर्क राशि में आने से कई राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं बुध के कर्क राशि में आने से किन राशियों को मिलेगा खूब लाभ…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध 22 अगस्त को सुबह 6 बजकर 22 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर 4 सितंबर को सुबह 11 बजकर 52 मिनट तक रहेंगे।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि में बुध तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं और वह कर्क राशि में रहकर चौथे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहने वाला है। विवाहित जोड़ों को काफी लाभ मिलने वाला है। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र की बात करें, तो आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत का फल अब आपको मिलने वाला है। आपके वरिष्ठ अधिकारी और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाएंहे। ऐसे में आपके काम की सराहना भी की जाएगी। धन-संपत्ति के मामले पर भी आप लकी साबित हो सकते हैं। वाहन या फिर घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। हेल्दी लाइफस्टाइल पर ध्यान देकर सेहत अच्छी रह सकते हैं।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि में बुध दूसरे भाव में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों की बात करें, तो नई नौकरी कई अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही आपका वक्त यात्राओं पर काफी बीतेगा। लेकिन इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। व्यापार कर रहे जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही आपके द्वारा व्यापार में किया गया निवेश अब अच्छा रिटर्न दे सकता है। आर्थिक स्थिति के हिसाब से भी आपको लाभ मिलेगा। कमाई के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही आप बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि में बुध ग्यारहवें भाव में प्रवेश कर रहे हैं। बता दें कि इस राशि के दसवें और लग्न भाव के स्वामी बुध है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही आपकी हर एक मनोकामना पूरी हो सकती है। व्यापार में भी आपको खूब लाभ मिलने वाला है। धन कमाने के कई जरिए खुलेंगे, जिससे आप खूब लाभ कमाएंगे। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। बाहरी स्रोतों से खूब धन कमाएंगे। इसके अलावा अप्रत्याशित धन लाभ भी हो सकता है। इसके चलते भविष्य के लिए भी बचत कर सकते है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। दांपत्य जीवन में भी खुशियां बनी रहेगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।