Budh Nakshatra Gochar 2024: बुद्धि, व्यापार, एकाग्रता, बौद्धिक क्षमता के कारक बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते है जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिल जाता है। बात दें कि इस समय बुध अनुराधा नक्षत्र में विराजमान है। लेकिन 24 दिसंबर को सुबह 8 बजकर 42 मिनट पर ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। अपने ही नक्षत्र में प्रवेश करने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव पड़ेगा। लेकिन इन तीन राशियों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं बुध के ज्येष्ठा नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
बुध ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के सातवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। इसके साथ ही विदेश में नौकरी करने के नए अवसर मिल सकते हैं। आप अपने जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत कर सकते हैं। इससे आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। व्यापार की बात करें, तो आपको कई नए सौदें मिल सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाले ही। धन कमाने के कई नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के जातकों के जातकों के लिए बुध का ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करना लाभकारी हो सकता है। इस राशि में बुध चौथे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के सुख-सुविधाओं की वृद्धि होने वाली है। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में खूब लाभ मिल सकता है। घर-परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। करियर के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने वाला है। आप अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। आप अपने जीवन के लक्ष्यों को पाने में सफल हो सकते हैं। धन-धान्य की वृद्धि होगी। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब होंगे। लव लाइफ की बात करें, तो पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बैठेगा। इसके साथ ही आपके रिश्तों में खुशियों की दस्तक होगी।
तुला राशि (Tula Zodiac)
बुध ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के दूसरे भाव में रहने वाले है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही विदेश यात्रा के कई अवसर मिल सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। विदेश में नौकरी करने का भी सपना पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आप ज्यादा से ज्यादा धन कमाने में सफल हो सकते हैं। नए व्यापार में भी शुरुआत कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको हर कार्य में सफलता हासिल हो सकती है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। आपका रिश्ता खुशहाल रहने वाला है। स्वास्थ्य समस्याएं भी थोड़ी कम होगी।
Budh Gochar 2025: व्यापार के दाता बुध नए साल की शुरुआत में धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इन राशियों को नौनरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ खूब धन लाभ हो सकता है। जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ
मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।