वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 31 मई को वृष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। बुध ग्रह व्यापार, वाणी, शेयर बाजार और अर्थव्यवस्था के कारक माने जाते हैं। ऐसे में बुध ग्रह की चाल में बदलाव होने से इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही वित्तीय स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही इस दौरान आप कोई प्रापर्टी और वाहन खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आपके माता के साथ संबंध पहले से ज्यादा मजबूत होंगे।
मकर राशि (Makar Zodiac)
बुध ग्रह का गोचर मकर राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस दौरान किया गया निवेश आपको दोगुना लाभ देने वाला है। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। वहीं आपका मन अध्यात्म में अधिक लगने वाला है। आप मांगलिक कार्यों में भी खूब बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। साथ ही अगर आपका किसी के साथ प्रेम चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी राशि से लग्न भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन होने के योग हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा पद मिल सकता है। साथ ही आपकी लोकप्रियता में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही इस समय आपको सोची हुई योजनाओं में सफलता मिलेगी। वहीं जो लोग पार्टनरशिप का व्यापार करते हैं उनको लाभ हो सकता है।