Mercury Planet Gochar In Capricorn: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को वाणी, संवाद, व्यापार, बुद्धि, बैंकिंग और अर्थव्यवस्था के दाता है। इसलिए जब भी बुध ग्रह की चाल में बदलाव होता है। तो इन सेक्टरों के साथ सभी राशियों पर प्रभाव देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 1 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इनको करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर संचरण करेंगे। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। वहीं आर्थिक क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा। नौकरी में बदलाव के प्रयास सफल होंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी। वहीं अगर आपका किसी के साथ प्रेम चल रहा है, तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

बुध ग्रह का मकर राशि में संचऱण आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही आपके सरकारी कार्य सभी बनते जाएंगे। आपको सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा।  सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और आप लाभ पाएंगे। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं जो व्यापारी हैं, उन लोगों को कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। लाभ के आसार हैं।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं जिन लोगों का कार्यक्षेत्र रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़े हुए हैं, उनको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं साथ ही आपका अपने कार्यस्थल पर प्रभाव भी बढ़ेगा। आपको संपत्ति के जरिए भी लाभ मिलने की संभावनाएं बन सकती हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024