Mercury Planet Transit In Sagittarius: साल 2024 का महीना ज्योतिष के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहा है। क्योंकि इस महीने बुध, सूर्य, शुक्र जैसे महत्वपूर्ण ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। ऐसे में हम यहां बात करने जा रहे हैं व्यापार और वाणी के कारक बुध ग्रह के बारे में, आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 7 जनवरी को धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे बुध ग्रह के गोचर से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ने जा रहा है। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन पर बुध ग्रह की विशेष कृपा रहने वाली है। साथ ही इनका करियर और कारोबार चमक सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। जिससे जनवरी के महीने में आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं पूरी होंगी। वहीं धन संबंधी मामलों में आपकी योजनाएं सफल होंगी। नए साल से पहले आपको कारोबार में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे और छठे स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
बुध ग्रह का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के इनकम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। जिससे इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं आपको हर कार्य में सकारात्मक फल प्राप्त होंगे। व्यापार में आपको आपको नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही कोई व्यवसायिक डील फाइनल हो सकती है। वहीं निवेश से भी लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय आपको पुत्र और पौत्र की प्राप्ति हो सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से पंचम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही संतान की तरक्की हो सकती है। वहीं अगर आपका प्रेम संबंध चल रहा है, तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। इस अवधि में आप अपनी भौतिक सुविधाओं पर काफी खर्च कर सकते हैं और आपको धन संबंधी मामलों में विशेष लाभ होगा। साथ ही समय- समय पर आपको आकस्मिक धनलाभ भी होगा।