Budh Asta In Scorpio: ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अस्त और उदय होते हैं। जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 30 नवंबर को वृश्चिक राशि में अस्त होने जा रहे हैं। अस्त होने से बुध ग्रह का शुभ प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियों ऐसी हैं जिनकी किस्मत चमक सकती है। इन लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का अस्त होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर अस्त होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही पार में विपणन और प्रचार-प्रसार से लाभ होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपने सोच-विचार कर किए गए हर काम में सफल होंगे। साथ ही इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं लेखन, संचार और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा।
मकर राशि (Makar Zodiac)
बुध ग्रह का अस्त होना मकर राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर अस्त होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत से आप धन कमा सकते हैं। वहीं नेतृत्व क्षमता विकसित होगी। आप अपने काम को समय पर और बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। आप निवेश के नए अवसरों की तलाश में सफल होंगे और कड़ी मेहनत से धन कमा सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का अस्त होना लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से दशम स्थान पर अस्त होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही नई नौकरी मिलने की संभावना है। वर्तमान में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार में विपणन और प्रचार-प्रसार से लाभ होगा। वहीं इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है। साथ ही इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।
