Budh Gochar In Taurus: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अपने मित्र और शत्रु राशि में प्रवेश करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता देंं कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह मई के लास्ट में वृष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। वृष राशि पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य है और ज्योतिष अनुसार बुध ग्रह और शुक्र देव में मित्रता का भाव है। ऐसे में बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं… 

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धन भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आय के नए मार्ग बन सकते हैं। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही बुध ग्रह का गोचर आपके जीवन में भौतिक सुख और सुविधाएं बढ़ाने वाला माना जा रहा है। आपके नौकरी और व्‍यापार में कई शानदार अवसर आएंगे। वहीं इस दौरान आपके कम्युनिकेशन में सुधार आएगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

बुध ग्रह का गोचर कुंभ राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही आपको करियर से जुड़े कुछ जरूरी फैसले लेने पड़ सकते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत रहेगी। वहीं कारोबार में आपको नए ऑर्डर मिल सकते हैं और आपको अच्‍छी मात्रा में धन कमाने का मौका मिलेगा। साथ ही इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। इस समय आपके माता के साथ संबंध और मजबूत होंगे।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से पंचम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं लव लाइफ में आपका रिलेशन पार्टनर के साथ काफी दोस्‍ताना रहेगा और आपके रिश्‍ते में मजबूती बढ़ेगी। साथ ही जो लोग मीडिया, कथा वाचक, विचारक हैं, उनके लिए यह समय शानदार साबित हो सकता है। वहीं इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की भी प्राप्ति होगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024