Budh Planet Margi: वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुद्धि और व्यापार के दाता बुध ग्रह समय- समय पर मार्गी और वक्री होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि 12 घंटे बाद बुध ग्रह मार्गी होने जा रहे हैं। मतलब वह अब सीधी चाल से संचरण करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनके इस समय अच्छे दिन शरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का मार्गी होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव के स्वामी हैं। साथ ही आपकी राशि पर बुध देव का ही आधिपत्य है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम की वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपको व्यापार से संबंधित जो लक्ष्य आपको कठिन लग रहे थे वह अब आसानी से पूरे हो जाएंगे। वहीं अगर आपका बिजनेस अगर विदेश से जुड़ा हुआ है, जो आपके अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं आपका धन कहीं अटका हुआ है तो इस महीने आपको वह वापस मिल सकता है। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

बुध ग्रह का सीधी चाल चलना कुंभ राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्य चमक सकता है। साथ ही जरूरी काम आपके बन सकते हैं। वहीं साथ ही आपके लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। इतना ही नहीं किसी खास लक्ष्य की प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। साथ ही काम- कारोबार के संबंध से देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। छात्रों के लिए कोई खुशखबरी मिल सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का मार्गी होना आय और निवेश से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का पदोन्नति के साथ साथ आपके काम का दायरा भी बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों के जीवन में काफी मधुरता रहेगी। वहीं संतान से संबंधित आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपको पुत्र और पौत्र की प्राप्ति हो सकती है। वहीं अगर आपने कहीं निवेश किया है, तो उसमें लाभ हो सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024