Budh Nakshatra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राजकुमार बुध का खास महत्व बताया गया है। बुध ग्रह बुद्धि, तर्क, व्यापार, लेखक और गणित के स्वामी माने जाते हैं। मान्यता है कि जिन जातकों की कुंडली में बुध मजबूत स्थिति में होती है, तो उन्हें जीवन में किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। लेकिन जब भी बुध की चाल बदलती है तो उसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह 1 नवंबर को विशाखा नक्षत्र से निकलकर अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। ऐसे में बुध ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशि के लोगों को जमकर लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में।

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि वाले जातकों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन शुभ साबित होने वाला है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में मुनाफा मिलेगा। करियर में कई नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। इस दौरान साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। विदेश में व्यापार करने वाले लोगों को सफलता प्राप्त हो सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)

बुध के नक्षत्र परिवर्तन से वृश्चिक राशि वाले जातकों को लाभ ही लाभ मिलने वाला है। इस राशि के जातक को व्यापार क्षेत्र में उन्नति के संकेत मिल रहे हैं। नौकरीखोज रहे लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। व्यापार क्षेत्र में लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। छात्रों के लिए समय शुभ है। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है। निवेश करने के लिए समय शुभ है।

मीन राशि (Meen Rashi)

मीन राशि वाले जातकों के लिए भी यह नक्षत्र परिवर्तन शुभ साबित होगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। आकस्मिक धन का लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। अगर आप नौकरी खोज रहे हैं तो इस समय आपको अपनी पसंद की नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। इस दौरान नए प्रॉजेक्ट या डील फाइनल हो सकती है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। व्यापार करने वाले लोगों को मुनाफा मिल सकता है। करियर में सकारात्‍मक बदलाव नजर आएंगे।