Budh Gochar In Tula: बुद्धि, बोलचाल, विवेक के स्वामी बुध ग्रह एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बता दें कि अक्टूबर माह की शुरुआत में बुध कन्या राशि में रहेंगे। वहीं 19 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। तुला राशि के स्वामी शुक्र है। शुक्र और बुध के बीच संबंध दोस्ती का है। इसलिए यह गोचर खास साबित हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों करे राजकुमार और बुद्धि के कारक बुध 19 अक्टूबर 2023, गुरुवार को सुबह 01 बजकर 23 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि में 6 नवंबर को शाम 4 बजकर 32 मिनट रहेंगे। इसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के इस गोचर से कई राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। धन-धान्य की बढ़ोतरी के साथ कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं 19 अक्टूबर से किन राशियों की चमक सकती हैं किस्मत।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि में बुध पांचवें भाव में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सही होने के साथ आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। हो सकता है कि फैमिली के साथ किसी यात्रा में जा सकते हैं। ऐसे में अनावश्यक खर्च करने से बचें। समाज में मान-सम्मान के साथ पद-प्रतिष्ठा होगी। खुद का बिजनेस खोलने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में खोलना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। अध्यात्म की ओर थोड़ा सा झुकाव बढ़ सकता है।
सिंह राशि ( Leo Zodiac)
इस राशि में बुध तीसरे भाव में होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर अनुकूल साबित हो सकता है। अपने बोलने के कौशल से हर किसी को अपना फैन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने के काफी चांसेस नजर आ रहे हैं। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। परिवार और दोस्तों के सहयोग से कोई लंबी पार खेल सकते हैं। ऐसे में धन लाभ भी मिल सकता है। नई नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि में बुध दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। परिवार के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लेकिन बेवजह खर्च से परेशान हो सकते हैं। पेशेवर जीवन में आपको आकर्षक अवसर मिलेंगे। इसलिए इन्हें हाथ से न जाने दें।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।