Budh Gochar In Kanya: बुध ग्रह को ज्योतिष में सबसे छोटा ग्रह मान जाता है। साथ ही चंद्रमा के बाद बुध ग्रह सबसे तेज गति से एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। आपको बता दें कि बुध ग्रह 1 अक्टूबर को कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इस समय इनको 3 करियर- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में संचरण करेंगे। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न और कर्म भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। साथ ही जो लोग कारोबारी हैं इस दौरान आपके व्यापार में वृद्धि होने के संकेत मिलेंगे। वहीं व्यापार का विस्तार भी होगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों को इस करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वहीं इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही इस अवधि में आपको रुके हुए कामों में सफलता मिलेगी।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि इस अवधि में बुध ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मतलब संतान की तरक्की हो सकती है। साथ ही जो संतान पाने के इच्छुक है, उनको इस अवधि में संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं  छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा या उच्च अध्ययन की तैयारी कर रहे हैं, वे विजयी हो सकते हैं। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धन की भी प्राप्ति हो सकती है। मतलब शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धनलाभ हो सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में भ्रमण करेंगे। साथ ही वह छठे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं आपका रूचि इस समय धर्म- कर्म के कामों में बढ़ेगी। वहीं इस अवधि में छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई कर सकते हैं। साथ ही जिन लोगों पर कर्ज है उनको कर्ज से मुक्ति मिलेगी। वहीं इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। वहीं आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।