Mahadhan Yog: ग्रहों के राजकुमार एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते रहते हैं। जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 27 नवंबर 2023 को सुबह 05 बजकर 41 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जहां पर 28 दिसंबर 2023 तक रहेंगे। बुध के एकादश भाव के स्वामी होकर धन के भाव में गोचर किया है। ऐसे में महाधन नामक योग का निर्माण हो रहा है। ये योग काफी शुभ माना जाता है। इस योग के बनने से जातकों को भौतिक सुख की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं धनु राशि में महाधन योग बनने से किन राशियों की किस्मत चमक सकती हैं।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए महाधन योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि इस राशि में महाधन योग नौववें भाव में बन रहा है जिसे भाग्य, लंबी दूरी यात्रा आदि का माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। आपकी वाणी काफी प्रभावशाली रहेगी, जिससे आपको लाभ ही लाभ मिलेगा। उच्च शिक्षा की योजना बना रहे लोगों को भी लाभ मिलने वाला है। धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए जा सकते हैं। इसके साथ ही छोटे भाई-बहन का पूरा साथ मिल सकता है। बिजनेस में भी अपार सफलता के साथ मुनाफा मिल सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के लिए भी महाधन योग खुशियां लेकर आने वाला है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इसके साथ ही हर क्षेत्र में बुलंदी हासिल कर सकते हैं। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। अगर आप वाहन या फिर संपत्ति खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इस दौरान आपका सपना पूरा हो सकता है। बुध को व्यापार का कारक माना जाता है। ऐसे में व्यापार में भी अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी महाधन योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में बुध लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जो सिंगल जातक है, तो उनकी तलाश पूरी हो सकती है, क्योंकि एक योग्य जीवनसाथी मिल सकती है। व्यापार और ट्रेडिंग से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। वैवाहिक जीवन आनंदमय होगा। इसके साथ ही नौकरीपेशा लोगों को भी कई जॉब के ऑफर मिल सकते हैं।