Budh Gochar 2023 Singh Rashi : बुद्धि और तर्क के कारक बुध जब राशि परिवर्तन करते हैं , तो उसका असर 12 राशियों के जीवन में सकारात्मक या फिर नकारात्मक पड़ता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध 25 जुलाई को सुबह 4 बजकर 38 मिनट पर सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करने वाले हैं। जहां पर वह 1 अक्टूबर तक रहेंगे। इसके बाद कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के सिंह राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों के स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति पर अच्छा असर पड़ सकता है। इसके साथ ही बुद्धि तेज होने के कारण हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। व्यापार और ट्रेड के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। आइए जानते हैं बुध के सिंह राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को मिल सकता है विशेष लाभ।

बुध का सिंह राशि में गोचर  

मिथुन राशि

बुध ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करके इस राशि में तीसरे भाव में होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपने लक्ष्य को पाने में सफलता हासिल हो सकती है। जीवन में कई बदलाव हो सकते हैं कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं। करियर की दृष्टि से भी बुध का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसके साथ ही विदेश में नौकरी का सपना पूरा हो सकता है। व्यापार में भी अपार सफलता के साथ धन लाभ मिल सकता है। अपने प्रतिद्वंदी को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

सिंह राशि

बुध गोचर करके इस राशि में पहले भाव में होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपार सफलता के साथ हर इच्छा पूरी हो सकती है। लंबे समय से बिजनेस खोलने की योजना बना रहे लोगों को अब सफलता हासिल हो सकती है। लंबी यात्राओं में जा सकते हैं। बिजनेस की बात करें, तो अधिक लाभ मिल सकता है। नए लोगों से संपर्क स्थापित हो सकता है। ऐसे में आपको व्यापार में खूब लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी, लेकिन थोड़ा अधिक खर्च भी हो सकता है। इसलिए थोड़ा कम खर्च करने की कोशिश करें, करियर की बात करें, तो बुध का गोचर शानदार साबित हो सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि

बुध ग्रह सिंह राशि में गोचर करके इस राशि में ग्यारहवें भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी विशेष लाभ मिल सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। ऐसे में आपको खुशियां मिल सकती है। विदेश में नौकरी करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार की बात करें, तो खूब धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही कोई नया बिजनेस शुरू करना भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है।करियर की बात करें, तो आपकी कड़ी मेहनत का पूरा फल अब प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बुध ग्रह क्या फल देता है?

बुध ग्रह बौद्धिक, तार्किक और गणना शक्ति में वृद्धि होती है। इसके साथ ही आर्थिक और स्वास्थ्य लाभ देता है।

बुध ग्रह के देवता कौन हैं?

बुध ग्रह के अधिदेवता भगवान विष्णु हैं।

बुध ग्रह किसके है रक्षक?

बुध को व्यापार के देवता तथा व्यापारियों के रक्षक हैं।

बुध का शत्रु कौन है?

सूर्य और शुक्र बुध के मित्र हैं, जबकि चंद्रमा ग्रह का शत्रु है।