Budh Gochar 2023 In Dhanu Rashi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर एक ग्रह एक अवधि के बात राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे ही बुद्धि के देवता और ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। दिवाली से पहले यानी 6 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं इसके बाद गुरु की राशि में प्रवेश करने वाले हैं। धनु राशि में प्रवेश करने से कई राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध 27 नवंबर को सुबह 6 बजकर 2 मिनट में गुरु की राशि धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में 28 दिसंबर तक रहेंगे। आइए जानते हैं बुध के धनु राशि में प्रवेश करने से किन राशियों की चमकेगी किस्मत।

मेष राशि (Mesh Zodiac )

इस राशि में बुध नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं। इस भाव को भाग्य का भाव होता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रतिद्वंदियों पर आपकी पकड़ मजबूत होगी। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। नौकरी बदलने में सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही आपको अच्छा खासा इंक्रीमेंट हो सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सामाजिक स्तर में वृद्धि होगी। लॉटरी में पैसा लगाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

सिंह राशि (Singh Zodiac )

इस राशि में बुध पंचम भाव में गोचर कर रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को खुशियां ही खुशियां मिल सकती है। तर्क-वितर्क संबंधी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इसमें सफल होने के काफी चांसेस नजर आ रहे हैं। अपनी भाषा शैली की कुशलता से हर किसी को अपना बना सकते हैं। ईमानदारी और बुद्धिमत्ता से हर किसी का मन मोह सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्यार के मामले में भी आपको सफलता हासिल हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार के लिए नए रास्ते खुलेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि ( Kanya Zodiac )

इस राशि में बुध चौथे भाव में गोचर कर रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। परिवार के सहयोग से बिजनेस में अपार सफलता मिल सकती है। जीवन में सफलता की ओर अग्रसर रहेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। करियर में भी उड़ान भरेंगे। नौकरी पेशा लोगों के भी काम की प्रशंसा होगी। ऐसे में उच्च अधिकारी अति प्रसन्न हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसके साथ ही धन की बचत करने में कामयाब हो सकते हैं।