Budh Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 26 अक्टूबर 2022 से 13 नवंबर 2022 तक का समय कई राशियों के लिए बहुत प्रतिकूल हो सकता है। इस कारण बुध देव का तुला राशि में गोचर है। बुध देव को बुद्धि का कारक भी माना जाता है। बुध देव 26 अक्टूबर 2022 को दोपहर 1.38 बजे अपनी राशि कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा और 13 नवंबर 2022 तक इसी अवस्था में रहेंगे।
हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार इसका कई राशियों पर अनुकूल और कई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं किस राशि के जातकों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इस दौरान किन राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए बुध देव तीसरे भाव के स्वामी होते हैं। जातकों को यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस कारण आर्थिक खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती है। ऐसे में सेहत के प्रति सावधान रहना होगा।
तुला
तुला राशि के जातकों को इस दौरान किसी के बीमार होने से आर्थिक खर्च सहन करना पड़ सकता है। धन संचय करने में सफलता नहीं मिलेगी। साथ ही आपको अपने गुस्से पर ही काबू रखना होगा। निवेश आदि कार्य इस दौरान बहुत ही सोच समझकर करें अन्यथा नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक
जातकों को खर्च बढ़ने के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी प्रकार के धन संबंधी लेनदेन से इस दौरान परहेज करना होगा। तनाव भी हो सकता है। कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहना होगा, विरोधी हानि पहुंचा सकते हैं।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को इस दौरान परिश्रम के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना कम है। खर्च बढ़ने के कारण तनाव संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या
इस राशि के जातकों को सड़क दुर्घटना आदि का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको सड़क पर चलते समय अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है।
वृश्चिक
योजना के अनुसार ही खर्च करें,ऐसा नहीं करने पर पैसी की कमी हो सकती है और इस कारण आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।