Budh Rashi Parivartan 2020: बुध 07 अप्रैल को कुंभ राशि छोड़ मीन में प्रवेश कर चुका है। ज्योतिष अनुसार जब कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ता है। मीन बुध की नीच राशि है और काल पुरुष की कुंडली में ये व्यय भाव की राशि मानी गई है। बुध के प्रभाव से कुछ राशि के जातकों को करियर में लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है तो कुछ जातकों को अपने विरोधियों से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
मेष: आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति न होने से आप निराश हो सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है।
वृष: इस गोचर के प्रभाव से आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। आप नई योजनाएं बना पाएंगे। आमदनी बढ़ने के भी आसार हैं। बिजनेस अच्छा रहेगा।
मिथुन: पारिवारिक जीवन में खुशियां आयेंगी। लेकिन लेन देने के कार्यों से बचना होगा। काम अधिक रहेगा जिससे आप थकावट महसूस करेंगे। कागजी कार्यवाही में सावधानी से काम लें।
कर्क: आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। भाई बंधुओं सा सपोर्ट मिलेगा। मनचाही इच्छा पूरी होने के आसार हैं। क्रिएटिव काम से धन अर्जित करेंगे।
सिंह: आपकी आमदनी में गिरावट आयेगी। ऑफिस में काम का बोझ ज्यादा रहेगा। सीनियर्स से संबंध बिगड़ सकते हैं। इसलिए अपने गुस्से पर काबू रखें। बेवजह की बहस में पड़ने से बचें।
कन्या: कार्यक्षेत्र में आप तरक्की करेंगे। वेतन बढ़ने के आसार हैं। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। व्यापार गति पकड़ेगा और उसमें अच्छी सफलता हासिल होगी।
तुला: कार्यों में रुकावट आने से आप परेशान रहेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। सेहत भी बिगड़ सकती है। वाद विवाद से बचें।
वृश्चिक: संतान पक्ष से सुख मिलेगा। धन प्राप्ति के आसार दिखाई दे रहे हैं। पैसा कमाने के अन्य मार्ग खुलेंगे। शिक्षा के लिए अच्छा समय चल रहा है।
धनु: परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का कार्यक्षेत्र से संबंधित किसी काम में साथ मिल सकता है। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। व्यापार प्रगति करेगा।
मकर: विरोधी परेशान करेंगे। आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रखने में ही आपकी भलाई है।
कुंभ: धन की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आपके आत्मबल में वृद्धि होने से आप अपने सभी कार्यों को अच्छे से पूरा कर पायेंगे।
मीन: प्रॉपर्टी को लेकर आपका विवाद हो सकता है। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। शादीशुदा जातकों की लव लाइफ में तनाव रहेंगे। आपका मन कुछ नया सीखने की तरफ ज्यादा लगेगा।

