वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर के साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 7 जनवरी को व्यापार के दाता बुध ग्रह मूल नक्षत्र से निकलकर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं, इसलिए यहां बुध का गोचर बुद्धि और वैभव का सुंदर योग बनेगा। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही धन-दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही व्यापारियों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं रुके हुए काम पूरे होंगे और नई योजनाएं आकार लेंगी। वहीं व्यापार या नौकरी में लाभदायक परिवर्तन हो सकते हैं। साथ ही धन से जुड़े फैसले सही दिशा में जाएंगे। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान धन आगमन के नए मार्ग बन सकते हैं। साथ ही विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा, नौकरी में पदोन्नति और संपत्ति से जुड़े लाभ देखने को मिल सकते हैं। वहीं धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में सफलता के भी संकेत हैं। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा और सकारात्मक खबर मिलने के योग बन रहे हैं। साथ ही मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। निवेश, शेयर बाजार या संपत्ति से लाभ मिलने के संकेत हैं. बच्चों के साथ संबंध मजबूत होंगे और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। वहीं इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है।
