Budh Chandra Yuti 2024 On Sawan Third Somwar: वैदिक ज्योतिष अनुसार 5 अगस्त को चंद्रमा अश्‍लेषा नक्षत्र से जाते हुए सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और व्यापार के दाता बुध ग्रह पहले से ही सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। जिससे सिंह राशि में बुध और चंद्रमा की युति बनेगी। साथ ही 5 अगस्त को सावन का तीसरा सोमवार है। ऐसे में सावन के तीसरे सोमवार के दिन बुध और चंद्रमा की युति से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए चंद्रमा और बुध की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से पंचम भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही आपकी वाणी में मधुरता देखने को मिलेगी और छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति भी हो सकती है। वहीं अगर आपका प्रेम संबंध चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

चंद्रमा और बुध का संयोग कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के धन और वाणी स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं मित्रों व माता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे, जिनसे आपको फायदा भी मिलेगा। साथ ही नौकरी करने वालों के करियर में अच्छी उन्नति होगी। साथ ही अगर आप व्यापारी हैं, तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए चंद्रमा और बुध की युति शुभ फलदायी साबित हो सकती है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही नौकरी पेशा और व्यापारियों को मनमुताबिक परिणाम मिलेंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। वहीं इस दौरान  पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में अच्छा नाम, प्रसिद्धि और सफलता देखने को मिलेगी। साथ ही इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही इस अवधि में आप कोई प्रापर्टी और वाहन खरीद सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024