वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज रात 8 बजकर 23 मिनट पर चंद्रमा मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। शुक्र ग्रह की राशि में चंद्रमा के प्रवेश करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही धन-धान्य की बढ़ोतरी होती है। बता दें कि वृषभ राशि में पहले से ही बुद्धि के दाता बुध ग्रह विराजमान है। बता दें कि बुध 7 जून को वृषभ राशि में प्रवेश कर गए थे। ऐसे में शुक्र की राशि में बुध और चंद्रमा की युति हो रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध और चंद्रमा की युति से कई राशियों को लाभ मिल सकता है। जानिए किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।

बुध और चंद्रमा की युति का प्रभाव

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह को तर्क, विवेक, ज्ञान, खेल, गणित, ज्योतिष का कारक माना जाता है। इसके साथ ही चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। ऐसे में जब चंद्र की बुध के साथ युति होती है, तो बुद्धि, एकाग्रता में बढ़ोतरी होती है। इससे जातक का मन पढ़ाई-लिखाई में अधिक लगने लगता है। इसके साथ ही व्यक्ति धनवान भी होता है। कहा जाता है कि चंद्रमा बुध की युति सोने पर सुहागा का काम करती है।

बुध-चंद्र की युति से इन्हें मिलेगा लाभ

वृषभ राशि

इस राशि में बुध पहले भाव में विराजमान है। ऐसे में चंद्रमा से युति होने पर इस राशि के जातकों को धन लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। करियर की बात करें, तो नौकरी में अच्छे ऑफर आ सकते हैं। बुद्धि का इस्तेमाल करके आप अपने काम से हर किसी के चहेते बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां ही खुशियां आएगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीत सकता है।

कन्या राशि

इस राशि में बुध नौवें भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी, बिजनेस में अपार सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। अगर कोई बिजनेस शुरू करने का प्लान बना रहे हैं, तो उसे इस अवधि में कर जाएंगे। इससे आपको अधिक लाभ मिलने के आसार है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो अधिक धन लाभ होगा। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं।

मकर राशि

इस राशि में बुध पांचवें भाव में विराजमान है। ऐसे में ये युति इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। अध्यात्म की ओर थोड़ा सा झुकाव बढ़ सकता है। व्यापार में भी लाभ मिलने से पूरे योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो धन लाभ मिलने के आसार है। निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।