Budh Asta 2025: नवग्रहों में बुद्धि और व्यापार के कारक माने जाने वाले ग्रह बुध का विशेष महत्व है। ग्रहों के राजकुमार बुध एक निश्चित अंतराल के बाद राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव प्रत्येक राशि के जातकों के जीवन पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है। इसके साथ ही, वे समय-समय पर अस्त और उदय भी होते रहते हैं, जो उनके प्रभाव को और अधिक प्रभावित करता है।ऐसे ही बुध 12 नवंबर को शाम 5 बजकर 53 मिनट पर बुध वृश्चिक राशि में अस्त हो जाएंगे और 27 नवंबर तक इ्सी अवस्था में रहने वाले हैं। बुध के अस्त होने से कई राशि के जातकों के जीवन में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। लेकिन 12 राशियों में से 3 राशियां ऐसी है जिन्हें कई क्षेत्रों में खूब लाभ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
मकर राशि (Capricorn Zodiac)
इस राशि की कुंडली में बुध नौवें और छठे भाव के स्वामी होकर ग्यारहवें भाव में अस्त होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुकी हुई कोई इच्छा पूरी हो सकती है। भाग्य भाव के स्वामी होने के कारण इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही आपके काम से वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापारियों के लिए भी ये अवधि लाभकारी हो सकती है। कोई नई डील मिल सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आय में तेजी से वृद्धि हो सकती है। पैसों की बचत हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
मीन राशि (Pisces Zodiac)
मीन राशि के चौथे और सातवें भाव के स्वामी होकर बुध नौवें भाव में अस्त होने वाले है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए ये अवधि मिली-जुली जाने वाली है। इस राशि के पुराने काम पूरे हो सकते हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में भी तेजी से सुधार देखने को मिल सकता है। परिवार या दोस्तों के साथ लंबे समय से चली आ रही गलतफहमियां दूर हो सकती है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है।
कन्या राशि (Virgo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए बुध का अस्त होना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के दूसरे, दसवें भाव के स्वामी होकर तीसरे भाव में अस्त होने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को काफी लाभ मिल सकता है।कार्य में तेजी से वृद्धि हो सकती है। उन्नति तेजी से होगी। नौकरीपेशा जातकों को जो लंबे समय से काम का दबाव बना हुआ था। अब थोड़ा कम हो सकता है। काम आप अच्छे से कर पाने में सफल हो सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। कोई बड़ा प्रोजेक्ट या फिर ऑर्डर मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ चली आ रही अनबन समाप्त हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं।
3 घंटे बाद इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, सूर्य-यम बनाएंगे शक्तिशाली पंचांक योग, मिलेगी गुड न्यूज
नवंबर माह कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। नवंबर माह में हंस राजयोग, नवपंचम राजयोग, रुचक, विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं। 12 राशियों के लिए नवंबर माह कैसा होगा। जानें मासिक राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
