Budh Asta 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध हर माह राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ अस्त और उदित होते हैं। नए साल 2025 में बुध 18 जनवरी को सुबह 6 बजकर 54 मिनट पर धनु राशि में अस्त हो जाएंगे। बुध के धनु राशि में अस्त होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। बुध को व्यापार, बुद्धि, तर्क-वितर्क आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध के अस्त होने से व्यापार, सट्टेबाजी के क्षेत्र, ट्रेड आदि पर खूब सफलता प्रदान करते हैं। बुध के अस्त होने से जातकों के जीवन में अच्छे-बुरे दोनों तरह के परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं बुध के अस्त होने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

ग्रहों के राजकुमार बुध 18 जनवरी 2025 से 22 फरवरी तक अस्त अवस्था में रहेंगे। ऐसे में नए साल की शुरुआत में बुध कुल 24 दिनों के लिए अस्त रहने वाले हैं।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

बुध का अस्त होना कन्या राशि के जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। लग्न और दसवें भाव के स्वामी होकर बुध चौथे भाव में अस्त हो रहे हैं। ऐसे में सुख-सुविधाओं की वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही आपको अपनी मेहनत और लगन का फल मिल सकता है। ऐसे में आप अपने काम से संतुष्ट नजर आ सकते हैं। करियर के क्षेत्र में भी अच्छा असर पड़ने वाला है। नौकरी में कई सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। व्यापार की बात करें, तो आपको धन लाभ हो सकता है। लेकिन हर चीज का प्लान बनाकर चलें, वरना हानि हो सकती है। रणनीति के साथ चलने में आप खूब मुनाफा कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आय तो बढ़ेगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेगा। कन्या राशि के जातकों की लव लाइफ की बात करें, तो अपने पार्टनर के अपने मन की बात कहने में सफल हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

कुंभ राशि के जातकों के लिए जनवरी 2025 में बुध का अस्त होना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के ग्यारहवें भाव में बुध अस्त होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को संतान की प्रगति देखकर आप खुश हो सकते हैं। इसके साथ ही अप्रत्याशित धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपको नई नौकरी मिल सकती है। इसके साथ ही आपको खूब लाभ मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिलने वाला है। बिजनेस में आपको कई संभावनाएं मिल सकती है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो खूब धन लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति के माध्यम से काफी लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी होकर छठे में बुध अस्त होने वाले हैं। ऐसे में इ राशि के जातकों को हर काम में सफलता हासिल हो सकती है। काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही आपकी काफी प्रगति हो सकती है। व्यापार की बात करें, तो आप अच्छा खासा लाभ कमा सकते हैं। इसलिए बिजनेस को लेकर सोच-समझकर कर रणनीति बनाएं। इससे आपको सफलता हासिल हो सकती है। बेकार के खर्च से परेशान हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।

साल 2025 में शनिदेव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कई राशियों को शनि साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। लेकिन इन तीन राशियों में शनि लोहे के पाये से प्रवेश करेंगे। लेकिन इनको भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जानिए इसमें आपकी राशि शामिल है कि नहीं

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।