Budh Asta 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होने पर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह का प्रभाव जरूर पड़ता है। इसी तरह ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह ने इसी माह की शुरुआत में यानी 7 जून को वृषभ राशि में प्रवेश किया था। वहीं, अब 19 जून को सुबह 7 बजकर 16 मिनट पर इसी राशि में अस्त हो जाएंगे। बुध के अस्त होने से कई राशियों के जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि बुध के अस्त होने से किन राशियों को रहना होगा संभलकर।

बुध के वृषभ राशि में अस्त होने से ये राशियां रहें संभलकर

मिथुन राशि

इस राशि में बुध चौथे और पहले भाव के स्वामी है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कड़ी मेहनत करने के बावजूद सफलता मनमुताबिक बड़ी मुश्किल से मिलेगी। इसके साथ ही व्यापार में आपका प्रतिद्वंदी आपके ऊपर भारी पड़ सकता है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। बिजनेस संबंधी हर एक काम को थोड़ा संयम और प्लान के साथ करें, तो बेहतर होगा।

सिंह राशि

इस राशि में बुध दसवें भाव में अस्त हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलेगा। अपने सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्य स्थल में आपकी पहचान और सम्मान धूमिल हो सकता है। इसलिए अपने लक्ष्य को पाने के लिए थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। व्यापार में भी अधिक परेशानियां आ सकती है।

वृश्चिक राशि

इस राशि में बुध सातवें भाव में अस्त हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपने जीवन में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। करियर के लिहाज से आपके ऊपर थोड़ा अधिक प्रेशर हो सकता है। इसलिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार में भी कई तरह की चुनौतियां आ सकती है।

धनु राशि

इस राशि में बुध छठे भाव में अस्त हो रहे हैं। इसलिए बिना किसी प्लान के कोई भी काम करने से बचना चाहिए। किसी भी क्षेत्र में सफलता पाना चाहते हैं, तो प्लान के साथ चलें। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो बेवजह खर्च से परेशान हो सकता है।

मीन राशि

इस राशि में बुध तीसरे भाव में अस्त हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में कई तरह के उतार चढ़ाव आ सकते है। शत्रुओं से थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। भाग्य का साथ काफी कम मिल सकता है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है।