Budh Asta 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों के युवराज का दर्जा दिया गया है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बुध को शिक्षा, व्यापार, तर्क-वितर्क, मान-सम्मान, शिक्षा आदि का कारक माना जाता है। इस समय बुध मीन राशि में विराजमान है। वहीं मई माह में वह मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही 17 मई को सुबह 4:45 बजे इसी राशि में अस्त हो जाएंगे और करीब 23 दिनों तक अस्त अवस्था में रहेंगे। बुध के अस्त होने से कई राशि के जातकों में परेशानियां आ सकती है। लेकिन कुछ ऐसी राशियां है जिन्हें बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए बुध का अस्त होना मिलाजुला परिणाम लेकर आ सकता है। इस राशि में बुध सातवें भाव में अस्त हो रहे है। ऐसे में इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ भी होगा। लेकिन बेवजह खर्च बढ़ सकता है। आप अधिक से अधिक निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा की जा रही मेहनत और प्रयास का फल आपको मिल सकता है। आपके काम की सराहना की जा सकती है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति पर धीरे-धीरे सुधार हो सकता है। आमदनी तेजी से बढ़ सकती है। इसके साथ ही रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपके द्वारा लगातार की जा रही मेहनत का फल मिल सकता है। जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलने वाला है। विदेश में व्यापार करने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही विदेश यात्रा का भी सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी बुध का अस्त होना कई मायनों में लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को अचानक से कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। अगर आप किसी काम में मेहनत और कोशिश कर रहे हैं, तो उसमें आपको लाभ मिल सकता है। तरक्की के द्वार खुलेंगे। इसके साथ ही पुश्तैनी जमीन मिल सकती है। धन कमाने के कई रास्ते खुल सकते हैं। लेकिन रिश्तेदारों और दोस्तों को सोच-समझकर ही पैसों दें।
कर्मफल दाता शनि से 30 साल बाद मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा मीन राशि में पहले से ही शुक्र, बुध, सूर्य के साथ राहु विराजमान है। ऐसे में पंचग्रही राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर काफी असर देखने को मिलने वाला है। लेकिन शनि के द्वारा मीन राशि में बना पंचग्रही योग इन तीन राशियों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।