Budh Asta 2025: व्यापार, बुद्धि के दाता बुध को नवग्रह में से काफी खास माना जाता है। ग्रहों के राजकुमार बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। राशि के साथ वह एक निश्चित अवधि में अस्त और उदित हो रहे हैं। बता दें कि बुध 20 जनवरी को सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर धनु राशि में अस्त हो जाएंगे और 22 फरवरी तक करीब 34 दिनों तक अस्त रहने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं बुध के अस्त होने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए बुध का असर होने लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नौकरी और बिजनेस में आपको बंपर लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही काम को लेकर कई यात्राएं कर सकते हैं। लेकिन इसमें आपको काफी लाभ मिल सकता है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। बेकार के खर्च हो सकते हैं। इसलिए थोड़ा सजग रहने की जरूरत है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
लग्न और दसवें भाव के स्वामी होने के साथ इस राशि के चौथे भाव में अस्त हो रहे हैं। ऐसे में बुध इस राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से समस्याएं समाप्त हो सकती है। सुख-सुविधाओं की तेजी से वृद्धि होने वाली है। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में आपको विशेष लाभ मिल सकता है। करियर में कई सुनहरे मौके मिल सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो धन हानि दोनों की स्थितियां होने वाली है। बिजनेस में आप बुलंदियों को हासिल कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आय की खूब बढ़ोतरी हो सकती है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
इस राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिलने वाला है। इस राशि के ग्यारहवें भाव में बुध अस्त होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। करियर के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने वाला है। नौकरी कई नए अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही आपको खूब लाभ मिल सकता है। व्यापार में भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य की बात करें, तो सब एक दम फिट रहने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
ग्रहों के राजकुमार बुध माह में करीब दो बार राशि परिवर्तन करते हैं और जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर जरूर पड़ता है। ऐसे ही बुध जनवरी माह के अंत में शनि की राशि मकर में प्रवेश करने वाले हैं। बुध के इस राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ेगा। जानें किन राशियों की चमक सकती है किस्मत
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।