Budh Ast 2024: बुद्धि, व्यापार के दाता बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ग्रहों के राजकुमार बुध हर माह राशि परिवर्तन करते है। इसके साथ ही नवंबर और दिसंबर माह में बुध की स्थिति में कई बदलाव होने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है, तो कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। बता दें कि नवंबर माह के अंत में बुध वृश्चिक राशि में अस्त हो जाएंगे। बुध के अस्त होने से उसका शुभ परिणामों में कमी देखने को मिल सकती है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के जीवन में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते है बुध के अस्त होने से किन राशियों के जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है…

द्रिक पंचांग के अनुसार,  29 नवंबर 2024 की शाम 06 बजकर 16 मिनट पर बुध वृश्चिक राशि में अस्त होने जा रहे हैं और 13 दिन अस्त रहने के बाद 12 दिसंबर को उदित हो जाएंगे। बता दें कि बुध वक्री अवस्था में अस्त होने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशियों के जातकों के जीवन में कई गुना अधिक नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि में बुध आठवें भाव में अस्त होने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए थोड़ी परेशानी हो सकती है। छात्रों को भी पढ़ाई को लेकर थोड़ी सी परेशानियां हो सकती है। पढ़ाई के कारण सेहत पर भी असर नजर आ सकता है। नौकरी और बिजनेस में भी कई परेशानियां आ सकती है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। बेकार में किसी भी प्रकार के वाद-विवाद करने से बचना चाहिए। भाई-बहनों के साथ ही किसी बात पर बहस हो सकती है। बेवजह खर्च से परेशान हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि में बुध वक्री अवस्था में सातवें  भाव में अस्त होने वाले है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। शारीरिक, मानसिक के साथ-साथ परिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ भी अच्छी जाने के चांसेस कम नजर ए रहे हैं। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच बहस हो सकती है। इससे आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। अहंकार से भरे रह सकते हैं। ऐसे में आप खुद का काफी घाटा करा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी बुध का अस्त होना अनुकूल साबित नहीं होगा। इस राशि में बुध चौथे भाव में अस्त होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को धन से जुड़े निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लेना चाहिए, अन्यथा हानि का सामना करना पड़ सकता है। निवेश, बचत करने में सफल होने के काफी अधिक चांसेस नजर आ रहे हैं।   धन संबंधित कई समस्याएं हो सकती है। आज अधिक आत्मविश्वासी, अहंकार की वृद्धि होगी, जिससे कई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले संभलकर रहें। घर-परिवार में सदस्यों से धन को लेकर ही बहस हो सकती है।

साल 2025 में मीन राशि में लक्ष्मी नारायण योग का भी निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशियों को लाभ मिल सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024