Budh Ast 2024: ग्रहों के राजकुमार एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बता दें कि बुध करीब 21 दिनों में राशि परिवर्तन कर लेते हैं। बुध के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। दरअसल बुध को बुद्धि, व्यापार, एकाग्रता, तर्क-वितर्क आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध की स्थिति में बदलाव का असर देश-दुनिया में देखने को मिल जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के युवराज हर माह अस्त और उदित भी होते हैं। इसकी अवधि निर्धारित नहीं होती है। सितंबर माह की बात करें, तो इस माह बुध 4 सितंबर को सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पहले से सूर्य ग्रहण विराजमान है। ऐसे में बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। इसके बाद 20 सितंबर को बुध इसी राशि में अस्त हो जाएंगे। लेकिन 23 सितंबर को बुध फिर राशि परिवर्तन करेंगे और कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में बुध के अस्त होने से कुछ राशियों को बंपर लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं बुध के अस्त होने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…

द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध 20 सितंबर को सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर कन्या राशि में अस्त हो जाएंगे और करीब 38 दिनों तक अस्त रहने के बाद 27 अक्टूबर को उदित हो जाएंगे। बुध के अस्त होने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि में बुध छठे भाव में अस्त हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। व्यापार में भी अच्छा लाभ मिल सकता है। पार्टनरशिप में किए जा रहे व्यापार में भी आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। लंबे समय से बिजनेस में जो मंदी चल रही थी अब वो समाप्त होगी। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो कमाई के कई स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही आप धन को संचित करने में सफल होंगे। रिश्तों में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुध का अस्त होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। धन संबंधी समस्याएं पूरी हो सकती है। इसके साथ ही निजी जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त होगी। करियर के क्षेत्र में आपको लाभ मिल सकता है। आपके काम की सराहना होगी। इसके साथ ही आपके काम को देखकर उच्च अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। आपके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी, जिससे आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। बिजनेस के क्षेत्र में आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपके बिजनेस में तेजी से बढ़ोतरी के साथ अच्छा मुनाफा मिल सकता है। रिश्तों की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से भी आपको लाभ मिल सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

धनु राशि के जातकों के लिए बुध का अस्त होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के करियर में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। करियर में अब आपको अच्छा-खासा लाभ मिलेगा। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। लंबे समय से अटका हुआ प्रोजेक्ट अब आपको मिल सकता है। रिश्तों की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024