Budh Ast 2024: ज्योतिष में ग्रहों का उदय और अस्त होना बहुत मायने रखता है। इसका असर हर इंसान और देश-दुनिया पर पड़ता है। इस बीच ज्योतिष की मानें तो नवंबर माह के आखिरी सप्ताह में यानी 30 नवंबर को बुध ग्रह वृश्चिक राशि में अस्त हो रहे हैं। इससे सभी 12 राशि वाले जातकों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इस दौरान इन राशियों की किस्मत चमक सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां।
तुला राशि (Libra Zodiac)
तुला राशि वाले जातकों के लिए बुध का अस्त होना शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आपको अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। जो काम रुके हुए थे, वो अब पूरे हो सकते हैं। व्यापार और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को फायदा होगा। इस समय आपकी बोलने की ताकत बढ़ेगी और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। अगर आप मीडिया, लेखन या संचार क्षेत्र में काम करते हैं, तो यह समय आपके लिए खास होगा। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आपकी तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn Zodiac)
मकर राशि वाले जातकों के लिए भी ये समय शुभ संकेत दे रहा है। बुध ग्रह इस राशि के स्वामी हैं और आय स्थान पर अस्त हो रहे हैं। इसका मतलब है कि आपकी कमाई बढ़ सकती है। नए आय के स्रोत मिल सकते हैं। इस समय आप अपनी मेहनत से अच्छा पैसा कमा सकते हैं। शेयर बाजार या लॉटरी से भी फायदा हो सकता है। इसके साथ ही आपकी लीडरशिप क्वालिटी बेहतर होगी। अगर आप निवेश के बारे में सोच रहे हैं, तो ये सही समय है। कुल मिलाकर, यह समय मकर राशि वालों के लिए तरक्की और सफलता लाने वाला हो सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)
कुंभ राशि वालों के लिए भी बुध ग्रह का अस्त होना फायदेमंद रहेगा। इस समय करियर में तरक्की के अच्छे मौके मिल सकते हैं। अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो प्रमोशन या नई नौकरी का अवसर मिल सकता है। व्यापार में भी फायदा होगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। इस समय आप जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। उनकी सलाह से आपको फायदा हो सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।