Budh Arun Kendra Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध माह में करीब दो बार राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। बता दें कि सितंबर माह के आरंभ में बुध सिंह राशि में विराजमान रहेंगे, जिससे किसी न किसी ग्रह के साथ संयोग करते रहेंगे, जिससे शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होगा। ऐसे ही बुध जल्द ही अरुण के साथ संयोग करने वाले हैं, जिससे केंद्र योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 3 सितंबर को दोपहर 1 बजकर 8 मिनट पर बुध-अरुण एक-दूसरे से 90 डिग्री पर होंगे, जिससे केंद्र योग का निर्माण हो रहा है। इसे केंद्र योग या केंद्र दृष्टि भी कहा जाता है।
Radha Ashtami 2025: 30 या 31 अगस्त, कब मनाई जाएगी राधा अष्टमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व
वृषभ राशि (Taurus Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए बुध- अरुण का केंद्र योग लाभकारी हो सकता है। इस राशि में बुध चौथे भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही जमीन-जायदाद के मामलों में आपको सफलता हासिल हो सकती है। सुख-सुविधाओं का तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा उच्च अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं। जिसके कारण नौकरी में काफी लाभ मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
बुध-अरुण के संयोग से बना केंद्र योग इस राशि के जातकों के लिए अच्छा हो सकता है इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। छात्रों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को विशेष फल की प्राप्ति हो सकती है। बातचीत की शैली अच्छी होगी, जिससे आपको काफी लाभ मिल सकते हैं। सगे संबंधियों के साथ अच्छे संबंध बन सकते हैं। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।
तुला राशि (Libra Zodiac)
इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। इस राशि के लिए केंद्र योग कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है। जीवन में चली आ रही परेशानियां अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में सफलता पा सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से केंद्र योग काफी लाभकारी हो सकता है। आपके द्वारा किसी काम में की जा रही मेहनत का फल आपको मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है।
अगस्त माह के आखिरी सप्ताह कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुध के साथ युति करके लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे केतु के साथ युति करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।