Kednra Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध हर 15 दिन में राशि परिवर्तन करते है। ऐसे में वह माह में दो राशियों में भ्रमण कर लेते हैं। ऐसे में बुध की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। बता दें कि जल्द ही बुध तुला राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जहां पर 24 अक्टूबर तक रहेंगे। इस दौरान बुध का किसी न किसी ग्रह के साथ संयोग होता रहेगा। ऐसे ही बुध का करवा चौथ से पहले यम के साथ संयोग होने वाला है, जिससे केंद्र दृष्टि योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण होने से इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें इन भाग्यशाली राशियों केस बारे में…

वैदिक पंचांग के अनुसार, 7 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 22 मिनट पर बुध और यम एक-दूसरे से 90 डिग्री पर होंगे, जिससे केंद्र योग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि यम इस समय मकर राशि में विराजमान है।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए बुध-यम का केंद्र योग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है। भाग्य के स्वामी बुध का दशम भाव में होने से आपको नौकरी में काफी नए अवसर मिल सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से आपके अच्छे संबंध बन सकते हैं। अच्छा तालमेल बैठने के कारण आपका आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके साथ ही आप अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं। व्यापार में भी आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाएंगे। तेजी से यश के साथ सम्मान मिल सकता है। परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिल सकता है। पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

कर्क राशि के जातकों के लिए ये अवधि काफी अच्छी हो सकती है। इस राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही मित्र के मदद से अपने लक्ष्य को पा सकते हैं। माता के साथ आपके बिगड़े संबंध अच्छे हो सकते हैं। जमीन जायदाद के मामले में लाभ मिल सकता है। खरीद या फिर बेच सकते हैं। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। इसके साथ ही बड़े लोगों से आपका मेलजोल होगा, जिससे आने वाले समय में आपको काफी लाभ मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुध-यम का केंद्र दृष्टि योग लाभकारी हो सकता है। आपको दोस्तों, परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। बुध आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी करा सकती है। बैंक से लोन लेना चाहते हैं, तो उसमें सफलता हासिल हो सकती है। कर्ज से निजात मिल सकती है। आप अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर करेंगे। इसके साथ ही मान-सम्मान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। कला, साहित्य के मामले में आपको काफी लाभ मिल सकता है।

Papankusha Ekadashi 2025: 2 या 3 अक्टूबर, कब है पापांकुशा एकादशी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

शनि गुरु बृहस्पति के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में प्रवेश करेंगे। यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। कुछ जातकों के लिए यह समय तरक्की और नए अवसर लेकर आएगा, तो वहीं कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जानें 12 में से किन 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें शनि के नक्षत्र परिवर्तन का असर

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।