Laxmi Narayan Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2025 के आखिरी सप्ताह में कई राजयोग और शुभ योग बनने जा रहे हैं, जिसमें लक्ष्मी नारायण राजयोग का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि व्यापार के दाता बुध और धन के दाता शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। क्योंकि इस समय शुक्र धनु राशि में संचरण कर रहे हैं और 29 दिसंबर बुद्धि के दाता बुध भी धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही आय में वृद्धि के साथ नई नौकरी के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से धन भाव पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही पेशेवर जीवन में सम्मान और करियर में सफलता सुनिश्चित होगी। वहीं इस दौरान धन लाभ के नए स्रोत खुलेंगे। साथ ही संबंधों में सामंजस्य बढ़ेगा और परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। वहीं इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
लक्ष्मी नारायण राजयोग का बनना कन्या राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली में चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही नौकरी और व्यवसाय दोनों में उन्नति के योग हैं। साथ ही इस दौरान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है। इसके आध्यात्मिक सोच के साथ-साथ भौतिक सुखों में भी बढ़ोतरी होगी। साथ ही इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपके पैतृक संपत्ति भी मिल सकती है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से नवम भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं व्यापार में नए ग्राहक, बेहतर सौदे और लाभ के संकेत बनेंगे। साथ ही इस दौरान विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगने से अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। वहीं आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
