Lakshmi Narayan Yog: बुद्धि-प्रसिद्धि के दाता बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन या फिर अपनी स्थिति में बदलाव करते हैं। इस समय ग्रहों के राजकुमार बुध मेष राशि में प्रवेश कर गए हैं। मार्च से लेकर अप्रैल तक बुध वक्री होने के साथ-साथ अस्त और उदय होंगे। इतना ही नहीं बुध 9 अप्रैल को एक बार फिर राशि परिवर्तन करके मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बता दें कि बुध 9 अप्रैल को रात 9 बजकर 22 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पहले से ही शुक्र और राहु मौजूद है। ऐसे में तीन ग्रहों की युति से त्रिग्रही य़ोग बन रहा है। इसके अलावा बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग के निर्माण से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। व्यापार, नौकरी में विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मीन राशि में लक्ष्मी नारायण योग बनने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…

मकर राशि (Makar Zodiac)

लक्ष्मी नारायण योग बनने से इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। धन के भाव में ये बनने के कारण भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही करियर में भी खूब लाभ मिलने वाला है। उच्च शिक्षा पाने की इच्छा पूरी हो सकती है। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इसके साथ ही धन-धान्य की बढ़ोतरी  होगी। छात्रों के लिए यह अवधि काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। इसके साथ ही सरकार की ओर से भी लाभ मिल सकता है। सरकारी नौकरी या उच्च अधिकारियों से लाभ मिल सकता है।  फिल्म इंडस्ट्री, मॉडल और सोशल मीडिया से जुड़े जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। किसी काम को लेकर यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन ये काफी फलदायी साबित हो सकती है। अचानक धन लाभ हो सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई के साथ कोई स्कॉलरशिप आदि मिल सकती है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़कर भी आपको लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। राजनीति में जो जातक है उन्हें जनता के साथ मिलेगा। इसके साथ ही धन की दृष्टि से आपके लिए ये योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। शुक्र लाभ भाव और चौथे भाव के स्वामी है। ऐसे में परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई पुरानी इच्छाओं की पूरी हो सकती है। संतान को विदेश भेजने की इच्छा पूरी हो सकती है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़कर आप व्यापार में खूब मुनाफा कमा सकते हैं। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकती है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि में बनने वाला लक्ष्मी नारायण योग आपकी राशि के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।डूबा या रुका पैसा वापस मिल सकता है। शेयर मार्केट से पैसा मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। व्यापार में भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। छात्रों के लिए ये अवधि लाभकारी सिद्ध हो सकती है। विदेश में व्यापार अच्छा होने वाला है। नई-नई बिजनेस डील मिल सकती है। विदेशों से धन की प्राप्ति होगी या फिर घर का निवेश होगा। नया घर, वाहन, संपत्ति आदि खरीद सकते हैं। बुध छठे भाव में अपनी दृष्टि डालेंगे। ऐसे में अचानक से आपको विदेश में नौकरी के लिए ऑफर मिल सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।