Budh And Shukra Transit: वैदिक ज्योतिष अनुसार कुछ ग्रह राशि परिवर्तन करके एक ही दिन गोचर करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 7 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे तो वहीं इसी दिन वैभव और धन के दाता शुक्र ग्रह कुंभ राशि में गोचर करेंगे। आपको बता दें कि ये दोनों ग्रह एक ही दिन में लगभग 100 साल बाद गोचर कर रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही अपार धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध और शुक्र ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो बुध और शुक्र आपकी राशि के स्वामी शनि के मित्र हैं। साथ ही शुक्र ग्रह लग्न में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

बुध और शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन वृष राशि के जातकों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव तो वहीं बुध ग्रह 12 वें भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप इस समय काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध और शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन भाव तो वहीं बुध ग्रह तीसरे भाव में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में भी तरक्की के कई अवसर मिल सकते हैं। आपकी सैलेरी बढ़ने के साथ आपको कार्यस्थल में प्रमोशन भी मिल सकता है। साथ ही जिन लोगों का काम- कारोबार विदेश से जुड़ा हुआ है, उनको इस समय अच्छा लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024