Navpancham Rajyog Lucky Zodiac Sign: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग बनाते हैं, जिसका प्रभाव मावन जीवन के साथ देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि बुध और शनि देव नवपंचम राजयोग बनाने जा रहे हैं। यह राजयोग 28 जून को बनेगा। क्योंकि इस दिन शनि और बुध एक दूसरे से 120 डिग्री पर आएंगे। ऐसे में इस राजयोग के बनने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए नवपंचम राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही नौकरी में प्रमोशन या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो नए एग्रीमेंट्स और मुनाफे के अवसर बनेंगे। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। वहीं इस दौरान आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। 

तुला राशि (Libra Zodiac)

नवपंचम राजयोग बनने से तुला राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस समय आप अधिक लोकप्रिय होंगे। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं इस दौरान विदेश यात्रा या दूर देश की नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। इस समय आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही सुख- सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं धन की सेविंग आप कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए नवपंचम राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही अटके हुए कार्य बन सकते हैं। इस अवधि में आपकी सुख सुविधाओं में इजाफा होगा। आपको पद और प्रतिष्ठा का फायदा मिलेगा और सामाजिक दायरे में भी विस्तार होगा। आप जिन भी कार्यों में हाथ डालेंगे, उनके सफल होने की संभावना बढ़ जाएगी। वहीं इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025