कर्मफल दाता नवग्रह में सबसे महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है। शनि इकलौता ऐसा ग्रह है, जो करीब एक राशि में ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि चक्र पूरा करने में करीब 30 साल का वक्त लग जाता है। इसी के कारण हर एक व्यक्ति को कभी न कभी शनि साढ़े और ढैय्या का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर ग्रहों के राजकुमार बुध भी निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय बुध कन्या राशि में विराजमान है और शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है। ऐसे में 18 सितंबर को दोनों के बीच 180 डिग्री पर मौजूद है। शनि और बुध के आमने सामने होने से कई राशि के जातकों को जबरदस्त फायदा मिल सकता है। आइए जानते हैं बुध और शनि के आमने-सामने आने से किन राशियों को मिल सकता है सबसे अधिक लाभ….
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए बुध और शनि का ये संयोग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। मेष राशि में बुध पांचवें भाव में और शनि ग्यारहवें भाव में भ्रमण कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर और व्यापार में भी काफी लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों के नौकरी में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इसके साथ ही व्यापार में भी आपको अच्छा खासा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। कर्ज से निजात मिलेगी। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बनेगा। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
कुंभ राशि में शनि लग्न भाव में विराजमान है और बुध सातवें भाव में भ्रमण कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में भी खुशियां आ सकती है। इस राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में काफी लाभ मिलने वाला है। कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा की जा सकती है। उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होकर कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। इसके साथ ही आपकी पदोन्नति के साथ सैलरी में वृद्धि हो सकती है। संतान की ओर से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। छात्रों को भी खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी शनि और बुध का आमने-सामने होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में शनि पांचवें और बुध ग्यारहवें भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में भी अनुकूल प्रभाव पड़ सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। अधूरी इच्छाएं आपकी पूरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। करियर के क्षेत्र में लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। नई नौकरी तलाश कर रहे जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही किस्मत का साथ मिलेगा, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। आपके द्वारा किए जा रहे काम पूरे हो सकते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।