Shani Dev And Budh Vakri 2025: वैदिक पंचांग के मुताबिक जुलाई के महीने में न्यायाधीश शनि देव और ग्रहों के राजकुमार बुध वक्री होने जा रहे हैं। मतलब वह अब उल्टी चाल चलेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां लकी कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव और बुध देव का वक्री होना लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से 11वें पर वक्री होने जा रहे हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे स्थान पर उल्टी चाल चलेंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं नौकरी पेशा लोगों का इस समय पदोन्नति मिल सकती है। साथ ही व्यावसायिक दृष्टि से यह समय उन्नति का है। नौकरी में नए प्रोजेक्ट्स मिलेंगे और व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। वहीं आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध और शनि देव का उल्टी चाल चलना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर तो वहीं बुध ग्रह 12वें भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल होंगे। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। करियर के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और आपकी मेहनत का फल प्राप्त होगा।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
शनि और बुध ग्रह का उल्टी चाल चलना कर्क राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से भाग्य स्थान पर तो वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर वक्री होंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आपके लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे और आपको सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए यह समय अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम आएंगे। वहीं इस समय आप धार्मिक और मांंगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।