Shani Dev And Budh Vakri 2025:  ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर वक्री और मार्गी होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि जुलाई के महीने में कर्मफल दाता शनि देव और व्यापार के दाता वक्री होने जा रहे हैं। मतलब वह अब उल्टी चाल चलेंगे। जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनके इस समय अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां लकी कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और बुध देव का उल्टी चाल चलना सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे स्थान में तो वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही शनि देव का वक्री होना करियर के मामले में शुभ फल देने वाला होगा। वहीं नौकरपेशा लोगों के बॉस और सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर होंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली से इनकम और लाभ स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं नौकरी पेशा लोगों का इस समय पदोन्नति मिल सकती है। वहीं शनि देव आपकी राशि से नवम और दशम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही विदेशों से लाभ के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

शनि और बुध देव का वक्री होना कर्क राशि के लोगों को शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से भाग्य भाव पर वक्री तो वहीं बुध ग्रह लग्न भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी और कलात्मक क्षेत्रों में प्रसिद्धि एवं सम्मान प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025