Budh And Guru Yuti 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध और गुरु बृहस्पति को महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है। जहां ग्रहों के राजकुमार बुध को शिक्षा, व्यापार, बौद्धिक क्षमता, तर्क-वितर्क आदि का कारक माना जाता है। वहीं दूसरी ओर देवताओं गुरु बृहस्पति को मान-सम्मान, भाग्य, धर्म, शिक्षा आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में इन ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में अवश्य देखने को मिलता है। बता दें कि गुरु इस समय मिथुन राशि में विराजमान है। वहीं जून माह में बुध के साथ युति करने वाले हैं। एक ओर गुरु अतिचारी चाल से चल रहे हैं और बुध की स्वराशि मिथुन राशि में युति करेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के जीवन में कई गुना अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 6 जून को सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर बुध मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर गुरु बृहस्पति पहले से ही विराजमान है। इन दो ग्रह की युति 22 जून 2025 तक रहने वाली है। इन राशियों पर गुरु और बुध की विशेष कृपा हो सकती है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए बुध-गुरु की युति दूसरे भाव में होने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अनुकूल प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस अवधि में नौकरीपेशा जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। बातचीत के माध्यम से आप कुछ अच्छा कर पाने में सफल होंगे। आपकी वाणी में गंभीरता देखने को मिलने वाली है। ऐसे में दूसरे लोग आपकी बातों को सुनेंगे और आपको तवज्जो देंगे। पारिवारिक जीवन में सुखी रहेंगे। धन संचय को लेकर चली आ रही परेशानी दूर हो सकती है। ऐसे में आप अच्छा खासा धन की बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। लोग आपसे सलाह लेेंगे। छात्रों के लिए भी ये अवधि अच्छी जाने वाली है। इस राशि के छात्र अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। पैतृक व्यवसाय में उन्नति हो सकती है। इसके साथ ही आप वाहन, आभूषण आदि खरीद सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपके रिश्ते मजबूत बन सकते हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
मकर राशि के जातकों के लिए बुध-गुरु की युति अनुकूल हो सकती है। इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। इस राशि के छठे भाव में दोनों ग्रहों की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहना होगा। इसके अलावा इस राशि के जातकों को काफी सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही व्यापार में भी प्रगति हो सकती है। द्वादशेश बृहस्पति के साथ युति करने के कारण कुछ खर्चे बढ़ सकते हैं। लेकिन कुछ सार्थक चीजें खरीद सकते हैं। इसके साथ ही प्रतिस्पर्धात्मक कामों में आप अच्छा प्रदर्शन कर पाने में सफल होंगे। मान-सम्मान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा कला, साहित्य, लेखन आदि क्षेत्रों से जुड़े जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। आपकी कई कृतियां प्रसिद्ध हो सकती है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गुरु और बुध की युति कई कारणों से लाभकारी हो सकती है। इस राशि में चौथे भाव में दोनों ग्रहों की युति होने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ अन्य चीजों में अनुकूल परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इलस राशि के जातकों के जीवन में कई खुशियां आ सकती है। आय में वृद्धि होगी। इसके साथ ही ससुराल पक्ष के साथ अच्छा समय बीत सकता है। काम के सिलसिले में दूसरे शहर जा सकते हैं। इससे आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। संतान की ओर से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। परिवार के बीच लंबे समय से चला आ रहा वाद-विवाद अब समाप्त हो सकता है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल देवताओं के गुरु बृहस्पति अतिचारी चाल में चलेंगे। वैसे वह एक राशि में एक साल रहते हैं। लेकिन अतिचारी चाल होने के कारण वह इस साल मिथुन, कर्क और दोबारा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि पड़ती रहेगी। ऐसे ही साल के अंत में शुक्र धनु राशि में होंगे और वह गुरु बृहस्पति के साथ समसप्तक राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राजयोग का निर्माण होने से इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
