Buddha Purnima 2025: वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। यह दिन बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान बुद्ध को बोधगया में ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल बुद्ध पूर्णिमा 12 मई 2025 को मनाई जाएगी। ज्योतिष की मानें तो इस बार की पूर्णिमा बेहद खास है क्योंकि इस खास दिन पर वरियान योग और रवि योग भी बन रहे हैं, जिन्हें ज्योतिष में बेहद शुभ माना जाता है। यूं इन शुभ योगों का असर सभी राशियों पर भी पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों को इसका विशेष लाभ मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कौन सी हैं ये लकी राशियां…
वृषभ राशि (Taurus Zodiac)
बुद्ध पूर्णिमा के दिन वृषभ राशि वालों के जीवन में खुशियों की नई शुरुआत हो सकती है। विशेष रूप से आर्थिक मामलों में सुधार देखने को मिलेगा। अगर आप किसी आर्थिक तंगी या अस्थिरता का सामना कर रहे थे, तो इससे आपको छुटकारा मिल सकता है। मानसिक रूप से भी आप पहले से अधिक मजबूत और आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे। इस समय आपके करियर से जुड़ी समस्याएं भी धीरे-धीरे हल हो सकती हैं। पुराने अटके काम पूरे होंगे और नई योजनाएं भी सफल हो सकती हैं। इसके साथ ही दांपत्य जीवन में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
बुद्ध पूर्णिमा कर्क राशि वालों के लिए भी शुभ संदेश लेकर आ रही है। इस दौरान आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। घर में सुख-सुविधाओं की वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। उनकी एकाग्रता बढ़ेगी और पढ़ाई में बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। विवाहित लोगों के जीवन में खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के लोगों को मानसिक शांति का अनुभव होगा। कार्यक्षेत्र में भी सम्मान मिलेगा। कुछ लोगों को पदोन्नति का भी लाभ मिल सकता है।
धनु राशि (Sagittarius Zodiac)
बुद्ध पूर्णिमा धनु राशि वालों के लिए भी बहुत सारी सकारात्मक संभावनाएं लेकर आ रही है। इस राशि के लोग इस समय नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित होंगे। आपका करियर नई ऊंचाइयों को छू सकता है। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी और उच्च अधिकारी आपसे प्रभावित हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में भी मजबूती देखने को मिलेगी। आप धन और संपत्ति के मामले में खुद को संतुष्ट महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन में संतुलन रहेगा और जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। सामाजिक रूप से भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुछ लोगों को किसी लंबी यात्रा का अवसर मिलेगा, जो आगे चलकर लाभकारी साबित हो सकती है।
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।