Buddha Purnima 2024: वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जानते हैं। इसे बुद्ध जयंती भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन बौद्ध समुदाय के लिए यह दिन काफी खास होता है। इसके साथ ही हिंदू धर्म के लिए वैशाख पूर्णिमा महत्वपूर्ण होती है। इस दिन स्नान-दान करने के साथ-साथ चंद्र देव और मां लक्ष्मी की पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। बता दें कि इस बार बुद्ध पूर्णिमा 23 मई, गुरुवार को मनाई जाती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ये दिन काफी खास है , क्योंकि इस दिन गजलक्ष्मी, गुरु आदित्य, शुक्रादित्य और शिव योग बन रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं बुद्ध पूर्णिमा के दिन किन राशियों को मिलेगा लाभ…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से शिव योग लग रहा है। इसके साथ ही गुरु और शुक्र की युति से गजलक्ष्मी, सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य, गुरु और सूर्य की युति से गुरु आदित्य योग का निर्माण वृषभ राशि में हो रहा है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ धन लाभ होगा। भाग्य का पूरा साथ मिलने के कारण रुके हुए काम एक बार फिर से शुरू होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरीपेशा लोगों को खूब लाभ मिल सकता है। आपके काम को देखते हुए कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके साथ ही इंक्रीमेंट के भी काफी अधिक चांसेस नजर आ रहे हैं। सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। आय के नए स्तोत्र खुलेंगे। इसके साथ ही भविष्य के लिए संचय करने में भी सफल होंगे। हर काम में सफलता हासिल होगी।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सिंह राशि के जातकों के लिए बुद्ध पूर्णिमा का दिन काफी शुभ होगा। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। मां लक्ष्म की कृपा से आप धन संचय करने में कामयाब हो सकते हैं। इसके साथ ही वाहन, संपत्ति या फिर कोई प्लाट खरीद सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरीपेशा लोगों को भी खूब लाभ मिलने वाला है। बिजनेस करने वालों को खूब लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुका हुआ स्टॉक, डील या फिर प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। ऐसे में भविष्य में आपको इससे खूब लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
तुला राशि के जातकों के लिए गजलक्ष्मी सहित अन्य राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। ऐसे में इस राशि के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। बेरोजगारों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। इसके साथ ही नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। आपके काम को देखते हुए इंक्रीमेंट, बोनस आदि मिल सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध होने से आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। रुके हुए काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।