Buddha Purnima 2023: पंचांग के अनुसार, वैशाख मास की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जानते हैं। बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण पर्व होता है, क्योंकि इस शुभ दिन को बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान और मृत्यु का प्रतीक माना जाता है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी ये दिन काफी खास है, क्योंकि इस दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी होने वाला है। 5 मई को पड़ने वाली बुद्ध पूर्णिमा के काफी खास योग बन रहा है। माना जा रहा है कि ऐसा  महासंयोग करीब 130 साल बाद बन रहा है जब बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। इसके साथ ही चंद्र ग्रहण के दौरान नक्षत्रों का संयोग कई राशियों की खुशियों से झोली भरने वाली है।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को रात 8 बजकर 47 मिनट से शुरू हो रहा है, जो रात करीब 1 बजे समाप्त हो रहा है। इसके साथ ही इस दिन सूर्योदय से लेकर सुबह 9 बजकर 16 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा और पूरा दिन स्वाति नक्षत्र भी रहेगा।

मेष राशि

बुद्ध पूर्णिमा का दिन मेष राशि के जातकों के लिए काफी खास होने वाला है। क्योंकि इस दिन सूर्य मेष राशि में विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही बुध ग्रह के साथ युति से बुधादित्य योग बना रहे हैं। इसके साथ ही चंद्र ग्रहण का असर इस राशि के जातकों के लिए खास होगा। लंबे समय से रुके हुए काम एक बार फिर शुरू हो सकते हैं। नौकरी और व्यापार में भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए भी चंद्र ग्रहण अच्छा साबित हो सकता है। सूर्य और बुध युति से बना बुधादित्य योग इस राशि के जातकों की किस्मत को चमका सकता है। इसके साथ ही इस राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए भी बुद्ध पूर्णिमा का दिन खास होने वाला है।   इस दिन सूर्य मेष राशि में विराजमान रहेंगे। सिंह राशि के स्वामी होने के कारण बुधादित्य योग का असर इस राशि के जातकों को सकारात्मक पड़ सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कार्यस्थल में काम की तारीफ मिलने के साथ पदोन्नति और इंक्रीमेंट भी मिल सकता है।