Brahma Temple in Pushkar: भारत एक ऐसा देश है, जहां हर कोने में आस्था और अध्यात्म की महक बसती है। लेकिन कुछ स्थान ऐसे होते हैं, जो अपनी विशेषताओं के कारण दुनिया भर में अनोखे बन जाते हैं। ऐसा ही एक स्थान है राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित पुष्कर, जहां भगवान ब्रह्मा का दुनिया का इकलौता मंदिर स्थित है। यह मंदिर न सिर्फ धार्मिक मान्यता का केंद्र है, बल्कि स्थापत्य, इतिहास और संस्कृति का अद्भुत संगम भी है। ऐसे में आइए जानते हैं इस मंदिर के बारे में…

ब्रह्मा जी का एकमात्र मंदिर

पुष्कर मंदिर को लेकर सबसे खास बात यह है कि यह संसार का अकेला मंदिर है जहां भगवान ब्रह्मा की विधिवत पूजा होती है। हिंदू धर्म में ब्रह्मा को सृष्टि का रचयिता माना जाता है, लेकिन फिर भी उनके मंदिर दुर्लभ हैं। पुष्कर मंदिर की विशेषता यही है कि यह हजारों वर्षों से ब्रह्माजी की पूजा का केंद्र बना हुआ है। पौराणिक मान्यता के अनुसार ब्रह्मा जी ने पुष्कर में एक विशेष यज्ञ किया था, जिसके कारण इस स्थान को बहुत पवित्र माना जाता है। इस मंदिर की वास्तुकला भी बेहद आकर्षक है। संगमरमर और लाल पत्थरों से बना मंदिर दूर से ही अपनी भव्यता से ध्यान खींचता है। गर्भगृह में विराजमान ब्रह्मा जी की चतुर्मुखी मूर्ति श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर देती है। इस मूर्ति के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु यहां आते हैं।

पौराणिक कथा और महत्व

पौराणिक कथा के अनुसार, कहा जाता है कि एक यज्ञ के दौरान जब ब्रह्मा जी की पत्नी सरस्वती वहां समय पर नहीं पहुंचीं, तो उन्होंने यज्ञ की पूर्णता के लिए ‘गायत्री’ नामक स्त्री से विवाह कर लिया। यह देखकर सरस्वती जी नाराज हो गईं और उन्होंने ब्रह्मा जी को श्राप दिया कि पृथ्वी पर उनकी पूजा केवल पुष्कर में ही हो पाएगी। तभी से यह स्थान ब्रह्मा जी की एकमात्र पूजा स्थली बन गया। आदि शंकराचार्य द्वारा 14वीं सदी में इस मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया गया, जिससे इसकी महत्ता और भी बढ़ गई। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यहां विशेष पूजा की जाती है, जिसमें लाखों श्रद्धालु आते हैं और पुष्कर सरोवर में स्नान कर पुण्य प्राप्त करते हैं।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।